PVC Resin

S 260904 GBS Sales Report 36A

शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 आपातकालीन अपडेट

GBS Market Report

PVC Resin

आपातकालीन अपडेट

कल चीन में जो हुआ, वो देख लीजिए

आज चीन के वायदा बाजार में PVC एक ही सत्र में 4.87% उछल गया. 4900 पर खुला, 5154 तक गया, 5128 पर बंद. एक दिन में 238 युआन. दुनिया का सबसे बड़ा PVC बाजार चीन है. वहाँ पैसा खरीद की तरफ मुड़ चुका है.

चीन में आई भारी बाद के बाद वहाँ से से अभी माल आने की कोई संभावना नहीं है. यू टयूब की लिंक देख लीजिये.

अब आयात का हिसाब लगाइए

SG5 के जो ताजा ऑफर चल रहे हैं, वो 910 डॉलर प्रति टन CIF पर हैं. सितम्बर-अक्टूबर शिपमेंट, मुंद्रा और नवा शेवा के लिए. डॉलर आज ₹94.43 पर है. इस भाव पर 910 डॉलर का CIF ₹85,900 प्रति टन बैठता है. उस पर साढ़े सात प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी के ₹6,450 जुड़ते हैं, सोशल वेलफेयर सरचार्ज के ₹650, और क्लियरिंग, पोर्ट व ढुलाई मिलाकर करीब ₹2,000. जोड़ लीजिए तो माल गोदाम तक पहुँचते-पहुँचते ₹95,000 प्रति टन पड़ता है, और यह एंटी-डंपिंग ड्यूटी के बिना है. साफ बात, आयात सस्ता नहीं है. महंगा है.

बाकी मोर्चे

होर्मुज बंद है, ब्रेंट क्रूड 94.85 डॉलर. सितम्बर अंत तक होर्मुज खुलने की संभावना एक प्रतिशत आंकी जा रही है. यानि कोई संभावना नहीं है.

एक बात जो हम छुपा नहीं रहे

मुंद्रा में रेडी माल दो दिन पहले 2.6% नीचे आया है. यही इकलौता संकेत है जो हमारी बात के खिलाफ जाता है. हम इसे दबा नहीं रहे. हमारा कहना यह है कि यह त्योहार से पहले की हल्की बिकवाली है, इसीलिए यह लाइन लिखी है.

हमारी राय

तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, और चार दिन पहले से ज्यादा है.

हमारी रिपोर्ट हुबहू सिर्फ ऊपर का नाम बदलकर बाज़ार में दी जा रही है. कॉपी करने वालों से निवेदन है कि सौजन्य से GBS Group लिख दें.

यह रिपोर्ट बाजार की मौजूदा जानकारी और हमारे आकलन पर आधारित है. खरीद-बिक्री का अंतिम निर्णय व्यापारी का रहेगा.